गुरुवार, 13 फ़रवरी 2014

रश्मि प्रभा मैडम के जन्मदिन पर!

आज की यह पोस्ट आदरणीया रश्मि प्रभा मैडम के जन्मदिवस पर है।  उनके लिए कुछ भी लिखना बहुत ही कम है । बस मेरा मन हुआ और मैंने एक छोटी सी कविता लिखी । किसी भी त्रुटि या गलती के लिए क्षमा चाहूँगा । हमसभी की तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ ! :-)

(फोटो गूगल से साभार)


नभ से एक किरण उतरी 
धरती के हरित पटल पर
बीज बनी वह 'रश्मि' 
बन पौध उगी वहीं पर 

प्रेम स्नेह की बारिश में 
कवि पंत के आशीष तले 
वो नव नित पल्लवित हुई 
अनगिन किरणों की आभा ओढ़े 
वटवृक्ष सी विस्तृत हुई

नहीं बंधी कभी भी वह 
तम के घोर अंधेरों से 
लेकिन बंध जाती है खुद वो 
प्रेम भाव के डोरों से 

मानव हित और मूल्यों की रक्षा 
करने को वह खड़ी तत्पर हैं 
विशाल हृदयी वो सहृदयी 
सारा जग ही उनका घर है 

कवि पंत की मानस पुत्री 
को करता मन नमस्कार 
आप रहे दीर्घायु स्वस्थ प्रसन्न सदा  
मिलता रहे सबका स्नेह और प्यार


20 टिप्‍पणियां:

  1. आदरणीय रश्मि जी, को सादर प्रणाम
    रश्मि जी का व्यक्तित्व सचमुच बहुत आकर्षक और प्रेरक है जिनका लेखन मन की भावनाओं को उथल पुथल कर जाता है ... सोचने पर मजबूर कर जाता है ऐसी ही बेहतरीन शख्सियत रश्मि प्रभा जो को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं !!
    बहुत प्यारी रचना लिखी है अपने शिवनाथ कुमार जी
    जन्मदिन मुबारक हो।

    जवाब देंहटाएं
  2. ब्लॉग जगत की जानी मानी शख्सियत आदरणीय रश्मि प्रभा जो को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं और बधाई...!!
    लाजबाब, इस प्यारी रचना लिखने के लिए शिवनाथ कुमार जी, बधाई ...!
    ...!
    RECENT POST -: पिता

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर .. भावमयी रचना है ... रश्मि जी हैं ही ऐसी शक्शियत ...
    उनको जनम दिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें ...

    जवाब देंहटाएं

  4. आदरणीय रश्मि प्रभा जो को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं और बधाई...!!. आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल शुक्रवार (14.02.2014) को " "फूलों के रंग से" ( चर्चा -1523 )" पर लिंक की गयी है,कृपया पधारे.वहाँ आपका स्वागत है,धन्यबाद।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर लिखा है शिवनाथ आपने...रश्मि जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ और बधाई आपको|

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर .. भावमयी रचना है ...रश्मि प्रभा जो को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं और बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  7. हुत सुन्दर रचना , रश्मिप्रभा जी को जनमदिन की बधाई प्रेम की अभिव्यक्ति !
    NEW POST बनो धरती का हमराज !

    जवाब देंहटाएं
  8. सुन्दर रचना , रश्मिप्रभा जी को जनमदिन की बधाई प्रेम की अभिव्यक्ति !
    NEW POST बनो धरती का हमराज !

    जवाब देंहटाएं
  9. आपकी इस प्रस्तुति को आज की विशेष बुलेटिन - भारत कोकिला से हिन्दी ब्लॉग कोकिला तक में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत प्यारी रचना...प्यारी रश्मि दी के लिए....

    आपका शुक्रिया.
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही सुन्दर रचना लिखी है आपने.....
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुन्दर शब्दों के साथ बड़ी भावमय शुभकामना दी है आपने रश्मिप्रभा जी को ! उनका व्यक्तित्व सच में इतना ही प्रभावशाली है ! जन्मदिवस पर उन्हें मेरी भी हार्दिक बधाइयाँ तथा शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  13. रश्मि दी को ढेरों शुभकामनायें ........
    प्यार उमर आया है कविता है .........
    सुंदरतम !!

    जवाब देंहटाएं
  14. बहुत सुंदर रचना !
    आदरणीय रश्मि प्रभा जो को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं और बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  15. शिवनाथ जी,
    इस सम्मान,इस स्नेहिल तोहफे को पाकर मैं खुद को सौभाग्यशालिनी महसूस कर रही हूँ,ईश्वर आपको बहुत खुश रखे
    मैं आपसबों की लेखनी का एक हिस्सा हूँ और हमेशा रहूँगी :)

    जवाब देंहटाएं
  16. हॉस्पिटलाइज्ड थी,तो देर से आना हुआ -

    जवाब देंहटाएं

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...